बेक़रारी की बेक़रारी है:जॉन एलिया

October 21, 2009 by avinashkishoreshahi
बेक़रारी  की बेक़रारी है
वस्ल है और फ़िराकदारी है

जो गुजारी न जा सकी हमसे
हमने वो ज़िन्दगी गुजारी है

बिन तुम्हारे कभी नहीं आई
क्या मेरी नींद भी तुम्हारी है

हादसों का हिसाब है अपना
वरना हर आन सबकी बारी है

उससे कहियो कि दिल कि गलियों में
रात दिन तेरी इंतेजारी है

खुश रहे तू कि ज़िन्दगी अपनी
उम्र भर की उम्मीदवारी है

हिज्र हो या विसाल हो कुछ हो
हम हैं और उसकी यादगारी है

“Unbelievable Stories About Apathy and Altruism”: From SuperFreakonomics

October 20, 2009 by avinashkishoreshahi

Freakonomics made Steve Levitt probably the most widely read economist in the world. Now, he has come out with SuperFreakonomics. Here is an excerpt from chapter three of the book: Unbelievable Stories About Apathy and Altruism.

The last sentence of this excerpt –”People are people, and they respond to incentives. They can nearly always be manipulated — for good or ill — if only you find the right levers“–is the basic message of both Freakonomics and SuperFreakonomics.

SuperFreakonomics has become controversial for its final chapter which is on climate change. Paul Krugman, Brad Delong and others have alleged misinterpretation and misrepresentation of facts. Levitt and Dubner disagree. You can follow the debate here and here.

ज़िन्दगी खाब क्यों दिखाती है: जॉन एलिया

October 20, 2009 by avinashkishoreshahi
आप अपने से हमसुखन रहना
हमनशीं सांस फूल जाती है
 
आज एक बात तो बताओ मुझे
ज़िन्दगी खाब क्यों दिखाती है
 
क्या सितम है कि अब तेरी सूरत
गौर करने पे याद आती है 
 
कौन इस घर की देखभाल करे 
रोज़ एक चीज़ टूट जाती है  

Back to Land: The New Green Revolution

October 19, 2009 by avinashkishoreshahi

An article on agriculture and food in Time Magazine. It is quite positive about rainwater harvesting through dugwells and small dams.

जॉन एलिया की एक और कृति

October 18, 2009 by avinashkishoreshahi
जॉन एलिया बड़े मशहूर शायर हैं|उनके चाहने वाले उन्हें बीसवीं सदी के उत्तरार्ध का सबसे अच्छा शायर मानते हैं|पर मैंने पहले कभी न उनका नाम सुना था,न उनका लिखा कोई शेर पढ़ा था|ऐसा शायद इसलिए हो कि उनका पहला दीवान, शायद, सन् १९९० में छपा जब वो साठ साल के हुए|उनके बाकी दो दीवान, यानि और गुमान,  मरणोपरांत छपे|शायद तीनो ही दीवानों का अब तक देवनागरी संस्करण छपा भी न हो|इसलिए भारत में कम लोग उनको जानते हैं|मैंने उनको अभी-२ दो दिन पहले डिस्कवर किया; मुझे बेहद पसंद आये|तो ये हफ्ता जॉन एलिया के  नाम  रहेगा|पेश है उनकी एक और कृति|
 
उसके पहलू से लग के चलते हैं
हम  कहीं टालने  से डरते हैं
 
मैं उसी तरह तो बहलता हूँ
और सब जिस तरह बहलते हैं
 
वो  है जान अब हरेक महफिल कि
हम भी अब घर से कब निकलते हैं
 
क्या तकल्लुफ करें ये कहने में
जो भी खुश है हम उस से जलते हैं
 
है उसे दूर का सफ़र दरपेश
हम संभाले नहीं सँभालते हैं
 
है अजब फासले का सेहरा भी
चल न पड़िये तो पाँव जलते हैं
 
हो रहा हूँ मैं किस तरह बर्बाद
देखने वाले हाथ मलते हैं
 
तुम बनो रंग तुम बनो खुशबू
हम तो अपने सुखन में ढलते हैं
 
 

तुम जब आओगी : जॉन एलिया (1931-2002)

October 16, 2009 by avinashkishoreshahi
तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे
मेरी तनहाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं

मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें
मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं

इन किताबों ने बडा ज़ुल्म किया है मुझ पर
इन-में एक रम्ज़ है, जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़हन

मुज़दा*-ए-इशरते* अंजाम नहीं पा सकता
ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
 
* रम्ज़=hint, symbol, secret;  मुज़दा = good news; इशरत*=gaiety, happy social life

The Difference between Assuming and Understanding: Paul Romer

October 14, 2009 by avinashkishoreshahi

Macroeconomist Paul Romer, himself a hot favorite for Nobel, explains Lin Ostrom’s contribution in this article. The best I have read thus far.

My teacher, Philippe Aghion, is not so amused by the Nobel award.

“Markets are not Everything”

October 13, 2009 by avinashkishoreshahi

Nobel Laureate Michael Spence nicely summarizes contributions of 2009 Nobel winners Elinor Ostrom and Oliver Williamson in this article.

Here are reactions of other economists to this year’s Nobel awards.

मुँह की बात: निदा फ़ाज़ली

October 11, 2009 by avinashkishoreshahi

Munh ki baat was the title song of  “Neem Ka Ped”: an old TV serial based on an eponymous novel by Rahi Masoom Raza. Jagjit Singh sung it beautifully. Enjoy! 

मुँह की बात सुने हर कोई
दिल के दर्द को जाने कौन
आवाज़ों के बाज़ारों में
ख़ामोशी पहचाने कौन ।

सदियों-सदियों वही तमाशा
रस्ता-रस्ता लम्बी खोज
लेकिन जब हम मिल जाते हैं
खो जाता है जाने कौन ।

जाने क्या-क्या बोल रहा था
सरहद, प्यार, किताबें, ख़ून
कल मेरी नींदों में छुपकर
जाग रहा था जाने कौन ।

मैं उसकी परछाई हूँ या
वो मेरा आईना है
मेरे ही घर में रहता है
मेरे जैसा जाने कौन ।

किरन-किरन अलसाता सूरज
पलक-पलक खुलती नींदें
धीमे-धीमे बिखर रहा है
ज़र्रा-ज़र्रा जाने कौन |

 While Nida Fazli says:

मुंह कि बात सुने हर कोई, दिल के दर्द को जाने कौन
आवाजों के बाजारों में खामोशी पहचाने कौन
Bashir Badra writes:
मैं चुप था तो बहती हवा रूक गयी
जुबां सब समझते जज़्बात की
Who do you think is closer to truth?

NASA Bombs the Moon: How will Gulzar React?

October 9, 2009 by avinashkishoreshahi

NASA bombed the moon in search of water. I wonder how Gulzar will use it in his poems. Moon is his favorite metaphor. He uses chaand or chaandni in almost all his songs, starting from the very first: mora gora rang laile, mohe shaam rang dai de in Bandini.